Tuesday, October 20th, 2026

सभी वर्गों को राहत देने वाला संतुलित बजट : खाद्य मंत्री सिंह

भोपाल
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बजट को सभी वर्गों को राहत देने वाला बजट बताया। उन्होंने कि एमएसपी के लिये आवंटित राशि से किसानों को लाभ होगा।

सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि बजट, क्षेत्र विशेष की आवश्यकता को देखकर बनाया गया है। कोरोना संक्रमण की महामारी से अव्यवस्थित अर्थ-व्यवस्था के बावजूद कृषि, स्वास्थ्य एवं आर्थिक ढाँचे को सुव्यवस्थित करने की दृष्टि से बजट बनाया गया है। सिंह ने इस बजट को सर्वहितैषी एवं सर्वोपयोगी बजट निरूपित किया है।

 

#संतुलित बजट

Source : Agency

पाठको की राय